
जानें इतिहास में 23 अगस्त को क्या खास हुआ

नई दिल्ली. दुनिया के इतिहास में 23 अगस्त का दिन बहुत महत्वपूर्ण घटना के तौर पर दर्ज है। दरअसल आधुनिक ढंग के छापाखाने में दुनिया की पहली बाइबिल 23 अगस्त के दिन ही मुद्रित हुई थी। 1456 को 23 अगस्त ही के दिन जर्मनी के माइंस शहर में दुनिया की पहली छपाई मशीन बनाने वाले जर्मन वैज्ञानिक योहानेस गुटेनबर्ग ने इस बाइबिल का प्रकाशन किया था। गुटेनबर्ग ने 380 ईस्वी के एक लैटिन अनुवाद से यह बाइबिल सफेद कागज पर काले अक्षरों में छापी थी। इसकी तीन सौ प्रतियां छापकर विभिन्न शहरों में भेजी गई थीं। 1847 में इसकी एक प्रति अमेरिका पहुंची जो अब न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी में सुरक्षित रखी गई है। देश दुनिया के इतिहास में 23 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…
1456: जर्मनी के योहानेस गुटेनबर्ग ने आधुनिक ढंग के दुनिया के पहले छापेखाने से बाइबिल की पहली प्रति छापी जो गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से प्रसिद्ध हुई।
1821: मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।
1922: स्पेन के खिलाफ मोरक्को में विद्रोह।
1939: तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के बीच एक दूसरे पर हमला न करने की संधि पर हस्ताक्षर।
1947: वल्लभ भाई पटेल को देश का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
1976: चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।
1979: ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।
1986: बम्बई के शंभु अभावाने ने सबसे लंबे समय तक टाइपिंग का मैराथन जीतकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।
1990: पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एक होने की घोषणा की।
1990: आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1995: देश का पहला सेलुलर फोन कलकत्ता में व्यावसायिक तौर पर पेश किया गया।
1997: सं.रा. अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द।
1999: इस्रायल और फ़लस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर वार्ता पुन: प्रारम्भ।
2003: ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से कम से कम 21 लोग मारे गए।
2003: पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने घोषणा की कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार क़ायम रखेगा।
2007: यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं।
2007: पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।
2011: चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।
More Stories
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय संरक्षक शंकर पांडेय का भूपेश बघेल ने किया सम्मानित
रायपुर/बिलासपुर. रायपुर प्रेस क्लब के सम्मान समारोह में प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार ABPSS के राष्ट्रीय संरक्षक श्री शंकर पांडेय...
देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
7 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1994 - रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली...
देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
4 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1905 - कांगड़ा घाटी में आए भूकंप में 20,000 लोगों की जाने गईं थी। 1949...
इतिहास में 8 फरवरी की प्रमुख घटनाएँ
‘इलख़ानी साम्राज्य’ के संस्थापक हुलेगु ख़ान का निधन 8 फरवरी 1265 में हुआ था। 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल...
आज ही के दिन इंदिरा गांधी के हत्यारों को फांसी दी गई थी, पढ़ें 6 जनवरी का इतिहास
इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि...
5 जनवरी का इतिहास भारत और विश्व में
5 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ 1691 यूरोप में पहली बार काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की। इससे पहले...
Average Rating