March 28, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में 1,000 पौधे लगाए गए

Read Time:2 Minute, 18 Second

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेसजनों के द्वारा प्रदेश भर में विभिन्न आयोजन किये गये। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में संचार विभाग में केक काटा गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव विकास दुबे, पाटन जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर, कुर्मी समाज अजुनी राज के राज प्रधान और जिला पंचायत सदस्य भूनेश्वर वर्मा, बलौदाबाजार नगर पालिका अध्यक्ष विक्रम पटेल, पार्षद सुभाष राव, शाश्वत यादव विशेष रूप से उपस्थित थे। वही पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में आबकारी मंत्री कवासी लखमा के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम एक पीपल का पौधा लगाया गया। इस दौरान 1,000 से अधिक पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया। पुलिस मुख्यालय में मंत्रियों, संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों, अधिकारियों के नाम से वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री रमेश वर्ल्यानी, प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव निवेदिता चटर्जी, अनिल टाह, राम कुमार कुशवाहा, राम गिद्वानी, अमर गिद्वानी, कुलदीप शर्मा, नीरज ठाकुर  एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous post चिदंबरम मामले में रमनसिंह जी पर कांग्रेस का पलटवार
Next post मंत्री मोहम्मद अकबर राजीव भवन में कांग्रेसजनों एवं आम लोगों से मिलेंगे