सकरी में दो मकानों का टूटा ताला,आसमा सिटी के सूने घरों को चोरों ने बनाया निशाना

बिलासपुर. सकरी थाना क्षेत्र के आसमा सिटी के दो सूने मकानों पर चोरों ने धावा बोलकर लाखों का माल पार कर दिया है।सकरी थाना क्षेत्र के आसमा सिटी में बीते रात चोरों ने दो सूने मकानों को अपना निशाना बनाया, और मंदिर में रखे चांदी और सिक्के चोरी कर फरार हो गए, एडी-8 में रहने वाले अशोक सिंह अकलतरा CSEB में परीक्षण सहायक के पद पर पदस्थ है, जिनका परिवार 8 दिनों से रायपुर गया हुआ था। चोरो ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया।इसी मकान से लगा इंद्राणी तिवारी का मकान है, चोरो ने यहाँ सामने के दरवाजे से भीतर प्रवेश किया, मुख्य दरवाजे का ताला और लॉक तोड़कर पूरे घर की तलाशी ली, वही जब कुछ विशेष महंगा सामान नही मिला ,तो चोरो ने मंदिर में रखे चिल्हर और चांदी के सिक्के अपने साथ ले गए।मकान के भीतर मंदिर में चोरों के पैरों के निशान हैं, पुलिस फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वायड की मदद भी आरोपियो तक पहुँचने ले रही है। चोरो ने हर कमरे को इत्मीनान से खंगालकर घटना को अंजाम दिया है।