Skip to content

चंदन केसरी न्यूज़

Menu
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • बिलासपुर
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • इतिहास
  • संपादकीय
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कला -संस्कृति
  • संपर्क सूत्र
  • Pin Posts
  • Pradhan Sampadak
September 17, 2020
Homeदेश विदेशदेश में झूठ और नफरत फैलाने वालों पर सरकार सख्त, 7819 वेबसाइट पेज और अकाउंट किए ब्लॉक

देश में झूठ और नफरत फैलाने वालों पर सरकार सख्त, 7819 वेबसाइट पेज और अकाउंट किए ब्लॉक

By News Desk देश विदेश  0 Comments


नई दिल्ली. देश में झूठ और नफरत फैलाने वाले 7819 वेबसाइट लिंक और सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट पर केंद्र सरकार ने कार्रवाई की है. लोकसभा में उठाए गए एक सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने पिछले तीन वर्षो में ब्लॉक कराए गए अकाउंट्स के बारे में जानकारी दी है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिंसा भड़काने वाली सूचनाओं की रिपोर्टिग बढ़ी
दरअसल, कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह (Ravneet Singh) ने सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री से पूछा था कि फेसबुक आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म समाज में हिंसा और घृणा को बढ़ावा दे रहे हैं, पिछले तीन वर्षों में ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है? इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्यौगिकी राज्यमंत्री संजय धोत्रे (Sanjay Dhotre) ने इस सवाल के लिखित जवाब में बताया कि इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिंसा भड़काने वाली सूचनाओं की रिपोर्टिग बढ़ी है. इस कारण कार्रवाई भी तेज हुई है.

आईटी अधिनियम-2000 की धारा 69 (क) के फ्रेमवर्क
मंत्री ने बताया कि आईटी अधिनियम-2000 की धारा 69 (क) के फ्रेमवर्क के तहत एक प्रणाली मौजूद है. अधिनियम की धारा 69क सरकार को देश की संप्रभुता, राष्ट्र की सुरक्षा, विदेशी राष्ट्रों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध से संबंधित किसी अपराध को करने के लिए भड़काने से रोकने के लिए संबंधित सूचना को ब्लॉक करने का अधिकार देती है.

कई वेबसाइट, वेबपेज और सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक
उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में कई वेबसाइट, वेबपेज और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक किए गए. केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि 2017 में 1385, 2018 में 2799 और 2019 में 3635 वेबसाइट, वेबपेज और सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद कराया गया. इस प्रकार पिछले तीन साल में 7819 अकाउंट और वेबसाइट लिंक के खिलाफ कार्रवाई हुई.

Tags:7819 website, Shamrao Dhotre, social media account, spread lies and hatred Sanjay, दिल्ली

Related Posts

क्या रद्द हो जाएंगे CBSE बोर्ड एग्जाम, सुप्रीम कोर्ट में परीक्षा के खिलाफ याचिका

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री Manish Sisodiya ने UP के मंत्रियों को दी खुली चुनौती, करें शिक्षा पर बहस

1 दिसंबर से टोल नाके होंगे कैश Free, बिना फास्ट टैग वाली गाड़ियों की हाइवे पर नो एंट्री

Add a Comment

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Us

Follow us on facebook

चन्दन केसरी

Read more

  • प्रति एकड़ 13893 रुपए दिया जाएगा, किसानों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत: चंदेल
  • नगर निगम आयुक्त ने शहर की खराब सडक़ों का किया निरीक्षण
  • उधारी के विवाद में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या
  • भूपेश बघेल ने की बिलासपुर छठ घाट की व्यवस्थाओं की सराहना, छठ प्रसाद ग्रहण कर जताया आभार
  • किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की सौजन्य मुलाकात
  • स्नैपचैट पर दोस्ती का जाल, चांपा बुलाकर चाकू की नोक पर लूटे 60 हजार
  • अटल आवास, अशोक नगर सरकंडा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष
  • बांग्लादेश में हिंसा, यूनुस के पैतृक घर में लगाई आग
  • भारत गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है : राहुल
  • छत्तीसगढ़ बन गया हड़ताल का गढ़, हर वर्ग नाराज – कांग्रेस
  • भाजपा सरकार से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था नहीं संभल रही, स्कूल बंद करने के बाद अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी – कांग्रेस
  • गैंगरेप के बाद रॉक गार्डन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हर पर्यटक की होगी पहचान
  • ब्राह्मण समाज को आवंटित दो एकड़ जमीन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में
  • एनटीपीसी सीपत में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन
  • इस्पात कारोबारी जयप्रकाश मित्तल के ठिकानों पर आयकर का छापा
  • चेकलिस्ट लेकर धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचे प्रभारी सचिव
  • निगम के वार्ड 45 में उपचुनाव के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
  • बीच सडक़ में आवारा मवेशियों की भिडंत से सहमे हुए हैं लोग
  • अमावस की रात में मां काली की भक्तिभाव से हो रही पूजा-अर्चना
  • छिंदभोग में धान खरीदी केंद्र का भव्य शुभारंभ, किसानों को मिली बड़ी राहत – अब गांव में ही बिकेगी उपज, कौशिक ने किया पूजा-अर्चना कर उद्घाटन
  • हिन्दुस्तान के हर शख्स के खून में राम… जावेद अख्तर के बयान पर भड़के मौलाना बोले- रामपाल रख लो अपना नाम
  • केदारनाथ पहुंचे 19.33 लाख श्रद्धालु, पीछे छोड़ गए 73 टन कचरा
  • पटवारियो की हड़ताल के बाद अब  RI और तहसीलदार भी हड़ताल के समर्थन में व्यवस्थाएं चौपट – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़ में महिलाएं असुरक्षित, महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे – कांग्रेस  
  • भाजपा की किसान-विरोधी साजिश बेनकाब, लाखों किसानों का रकबा शून्य हो गया – दीपक बैज

Follow us on X

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
चंदन केसरी न्यूज़ Copyright © 2026.
Privacy Policy I Theme by Chandan Kesari I Back to Top ↑