विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने अशोक सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया


रायपुर.
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के अग्रज अशोक सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि, दिवंगत अशोक सिंह को अपने श्री चरणों मे स्थान दे तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित समस्त परिजनों को इस दुःख घड़ी को सहन करने शक्ति प्रदान करे।

अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने रामकुमार सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है :  छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने राम कुमार सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, श्री सिंह जी अपनी वाणी से आकाशवाणी की पहचान रहे हैं जो कि अपनी एक अलग छाप छोड़ गए हैं। छत्तीसगढ़ी गीत संगीत और संस्कृति के एक अद्भुत जानकार व्यक्तित्व को हमने खो दिया है विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने कह, दिवंगत श्री राम कुमार सिंह जी की आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे और दुख की इस घड़ी को परिजनों को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विस् अध्यक्ष ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री झीतरुराम बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री बकावंड एवं जगदलपुर के पूर्व विधायक झीतरुराम बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि अविभाजित मध्य प्रदेश में श्री बघेल जी के साथ विधानसभा में कार्य करने का अवसर प्राप्त रहा है, वे बस्तर जैसे आदिवासी क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि होने के नाते सदैव ही आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करते रहे हैं। डॉ महंत ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि श्री बघेल की दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान मिले तथा उनके परिजनों एवं समर्थकों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!