पुलिस अधीक्षक ने किया जनरल परेड का निरीक्षण

 

बिलासपुर.  पुलिस द्वारा जनरल परेड आयोजित किया गया जिसमें परेड सलामी ली गई, जवानों के टर्न आउट, परेड ड्रील, स्क्वाड ड्रील, शस्त्र अभ्यास ट्रैफिक मैन्युअल सिग्नल आदि अभ्यास देखा गया, शासकीय वाहनों का निरीक्षण वज्र वाहन का उपयोग/ डेमो कराया गया । जनरल परेड के दौरान पुलिस जवानों को ब्रीफ किया गया किस तरीके से दैनिक ड्यूटी के दौरान बेहतर काम करना है, बीट सिस्टम को मजबूत करना, पुलिस की सक्रियता और विसिबिलिटी ज़्यादा से ज़्यादा आम जानता को महसूस हो, असामाजिक तत्वों की पहचान कर नियंत्रण करना और सज्जनों की सेवा, सुरक्षा की भावना बढ़ाना, यातायात को किस तरीक़े से नियंत्रित करना है, नियम तोड़ने वाले के विरुद्ध सक्त कार्यवाही करने हेतु ब्रीफ किया गया।

अग्नि शमन सेवा सप्ताह 14 अप्रैल से एक सप्ताह हेतु मनाया जा रहा है, उप पुलिस महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह आईपीएस के निर्देशन और मार्गदर्शन में पुलिस लाइन और विभिन्न जगहों पर अग्निशमन सेवा, एसडीआरएफ और पुलिस बिलासपुर द्वारा प्रदर्शनी, कार्यशाला, और प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है, आज इसी क्रम में बिलासपुर पुलिस के राजपत्रित अधिकारी थाना चौकी प्रभारी पुलिस लाइन के अधिकारी जवानों को प्रशिक्षण दिया गया क्योंकि ऐसे घटना दुर्घटना होने पर पुलिस के अधिकारी जवान पहले पहुँच कर भीड़ और स्थिति को नियत्रिंत करते हैं, और आवश्यक सावधानी और सुरक्षा उपाय करते हैं, भीड़ का हिस्सा न बनकर पूरा नियंत्रण रखते हुए सुरक्षा के उपाय करते हुए भीड़ को नियंत्रित करते हुए जान माल को सुरक्षित करने हेतु प्रयास करे । जब तक एसडीआरएफ अग्निशमन टीम के पहुंचने पर उनको अपनी कार्य करने हेतु उचित व्यवस्था उपलब्ध करायी जाये, आगजनि की घटनाओं को आग के प्रकार A ठोस ,B तरल/ द्रव, C गैस और अन्य जैसे बिजली आदि प्रकार हेतु अग्निशमन यंत्र के उचित प्रयोग आग के प्रकार के अनुसार उपलब्ध है की नहीं । DCP, पानी, dry co2, फोम जैसे अग्निशमन यंत्र उपलब्ध हो- ताकि उचित उपकरण का उपयोग किया जा सके और आग पर नियंत्रण पाया जा सके। घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने पर अग्निशमन यंत्र, हाँथ, प्लास्टिक बाल्टी, कंबल से आग पर क़ाबू पाने का अभ्यास कराया गया। घर, भवन, दुकान और संयंत्र में आग लगने पर अग्निरोधक ड्रेस पहनकर जान माल को सुरक्षित कर आग पर नियंत्रण हेतु प्रशिक्षण दिया गया ।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!