17वीं छत्तीसगढ़ स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप संपन्न
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ 17वीं स्टेट सब जूनियर ब्यॉज एंड गल्र्स अंडर-15 बॉक्सिंग चैम्पिनयनशिप का आयोजन जवाहर नगर स्पोट्र्स काम्पलेक्स हाउसिंग बोर्ड भिलाई में छ.ग. प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें रायपुर-बिलासपुर-कोरबा, बालोद सहित प्रदेशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने कोच के साथ शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में ड्रैगन मार्शल आट्र्स एकेडमी के मुक्केबाजो ने दो गोल्ड एवं ०४ ब्रॉन्ज मैडल के साथ आधा दर्जन से अधिक पदकों पर कब्जा किया। इस टीम के मुख्य कोच अजीत मिश्रा तथा सहायक कोच अनुज अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला बॉक्सिंग संघ बिलासपुर से एनआईएस कोच अजय सूर्यवंशी के साथ आरव श्रीवास ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया। कथित सिंह ने अपने वजन वर्ग के ट्रायल फाइट में अपने प्रतिद्वंदी पर ताबड़तोड़ मुक्केबाजी कर नेशनल टीम में जगह बनाई। इस अवसर पर भिलाई नगर निगम के महापौर निरज पाल ने सभी खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षकों का उत्साह वर्धन करते हुए सफल प्रतियोगिता आयोजन के लिए प्रदेश अध्यक्ष आर. राजेन्द्रन, प्रदेश सचिव चूड़ामणी ठाकूर, तिरथ रावत, रंगनाथन के साथ टेक्निकल आफिशियल एवं रैफरी बोर्ड के सदस्यों को बधाई दी।


