May 17, 2024

भाजपा के 220 महीने के शासन में 225 घोटाले

जबलपुर. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की सोमवार को जबलपुर में एक रैली से शुरुआत की। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और नौकरियां देने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने व्यापम, राशन वितरण में कथित भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के 220 महीनों के शासन में 225 ‘घोटाले’ हुए हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘पिछले तीन वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा राज्य में केवल 21 सरकारी नौकरियां प्रदान की गईं। जब यह आंकड़ा उनके संज्ञान में लाया गया, तो उन्होंने अपने कार्यालय से तीन बार इसकी जांच करने को कहा और पाया कि यह एक तथ्य है।’ भाजपा के ‘डबल इंजन सरकार’ के दावे पर तंज करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘हमने कई डबल और ट्रिपल इंजन वाली सरकारें देखी हैं, लेकिन हिमाचल और कर्नाटक के लोगों ने इसका करारा जवाब दिया है।’ रैली से पहले प्रियंका ने नर्मदा नदी की पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चक्रवात. तट के दायरे में रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा
Next post सत्ता के लिए किसी से भी समझौता कर लेगी कांग्रेस
error: Content is protected !!