June 24, 2026
मुंबई में 24 घंटे की बारिश से हाहाकार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मॉनसून पहुंचते ही कहर बरपाने लगा है. मुंबई में पिछले 24 घंटे में घनघोर बारिश से सड़कें लबालब नजर आने लगी हैं. बांद्रा, अंधेरी, मीरा रोड, भायंदर से दादर तक भयंकर बारिश से जनजीवन ठप हो गया है. ट्रांस हार्बर रेल लाइन सेवा रोकनी पड़ी है. कई जगहों पर अंडरपास में पानी भर जाने से रास्ता बंद हो गया है. मौसम विभाग ने ठाणे, मुंबई, पालघर, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जैसे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है.


