December 25, 2020
25 दिसंबर आज का इतिहास
- 1763 – भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या।
- 1771 – मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।
- 1892 – स्वामी विवेकानंद ने कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।
- 1924 – पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कांफ्रेस कानपुर में संपन्न।
- 1946 – ताईवान में संविधान को अंगीकार किया गया।
- 1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
- 1974 – राेम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण।
- 1991 – राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।
- 1998 – रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।
- 2002 – चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता।
- 2005 – मारीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त ‘डोडो’ पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।
- 2008 – भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गये चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी।
25 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति –
- 1861 – महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का जन्म हुआ।
- 1872 – संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित गंगानाथ झा का जन्म हुआ।
- 1876 – ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और ‘मुस्लिम लीग’ के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का जन्म हुआ।
- 1880 – एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता मुख़्तार अहमद अंसारी का जन्म हुआ।
- 1919 – प्रसिद्ध संगीतकार नौशाद का जन्म हुआ।
- 1924 – भारत के दसवें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ।
- 1925 – प्रसिद्ध चित्रकार सतीश गुजराल का जन्म हुआ।
- 1926 – हिन्दी साहित्यकार धर्मवीर भारती का जन्म हुआ।
- 1944 – फ़िल्म निर्देशक मणि कौल का जन्म हुआ।
- 1949 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का जन्म हुआ।
25 दिसंबर को हुए निधन –
- 1959 – भारतीय अभिनेता प्रेम अदीब का निधन हुआ।
- 1972 – भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजागोपालाचारी का निधन हुआ।
- 1977 – हालीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन हुआ।
- 1994 – भारत के भू.पू. राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह का निधन हुआ।
- 2011 – नाटककार, पटकथा लेखक, फ़िल्म व नाट्य निर्देशक सत्यदेव दुबे का निधन हुआ।
- 2015 – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री साधना का निधन हुआ।
25 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव –
- क्रिसमस – यह इसाई धर्म का एक उत्सव है, जो 24 दिसंबर की पूर्वसंध्या पर आरंभ होता है।