गलत खान-पान के चलते 35 लोगों के लीवर में मिली गड़बड़ी

 

श्रीराम न्यू क्लाथ मार्केट में नि:शुल्क लीवर जांच में सैकड़ों ने उठाया लाभ

बिलासपुर। ग्लोबल गैस्ट्रो व लीवर केयर के डॉ. समर्थ शर्मा (पूर्व सलाहकर सर गंगाराम हॉस्पिटल नई दिल्ली) के सहयोग से श्री राम कपड़ा मार्केट अग्रसेन चौक में एक दिवसीय निशुल्क लीवर जांच शिविर का सफल आयोजन जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के प्रमुख संजय मतलानी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें 35 लोगों के लीवर में समस्या मिली है। उनके लीवर फैटी व कठोर हो रहा है।

इस शिविर में सैकड़ों व्यापारी बंधुओं व स्थानीय नागरिकों ने नि:स्वार्थ भाव से स्वास्थ्य लाभ उठाया, खासकर कपड़ा मार्केट में काम करने वाले लोगों ने बढ़ चढक़र जांच करवाई गई। जांच में पता चला कि कई लोगों का लीवर फैटी और कठोर हो रहा है। अब समय पर ये अपना ईलाज शुरू कर खुद को सुरक्षित रख सकेंगे और स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। डॉ. समर्थ शर्मा द्वारा सभी जांच करवाने वालों को निशुल्क ओपीडी कार्ड भी प्रदान किया गया, जिस से कि यदि कोई शिविर का मरीज उनसे मिलने आना चाहे तो उसे फीस की वजह से संकोच ना हो। डॉ. शर्मा ने कहा कि आगे भी उनके द्वारा निरंतर ऐसे प्रयास किए जाते रहेंगे। मार्केट के प्रमुख कपड़ा व्यवसायी अमर बजाज के अनुसार व्यापारियों व आमजनों में लीवर संबंधी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लीवर जो शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, इसकी समय-समय पर जांच बेहद जरूरी है। इस शिविर में शिविर में विशेष सहयोगी के रूप में रायपुर से ऋषिकुल फाउंडेशन से आचार्य ऋषि, आकाश मोदी ,लीना ठाकुर बिलासपुर की टीम जज््बा से आकाश यादव, नितीश सांडे, एलेन खूंटे, हरिश साहू, आशीष जांगड़े, तरुण चंद्रा, निधि निराला का सहयोग प्राप्त हुआ, सहित सभी व्यापारी गण उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!