
7 अगस्त: जानें, इतिहास में क्यों दर्ज है आज का दिन

भारत में बिलियर्ड्स के खेल का जिक्र हो तो गीत सेठी की बात होना लाजिमी है। गीत श्रीराम सेठी ने 1985 में आज ही के दिन विश्व ऐमेटर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के बॉब मार्शल को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी।
दोनों के बीच तकरीबन आठ घंटे तक चले इस मैच की चर्चा लंबे समय तक रही थी। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख पर दर्ज अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:
1606 : शेक्सपियर के नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया।
1753 : ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना की गई।
1905 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया।
1941 : नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का निधन।
1944 : पहले कैलकुलेटर के नाम पर 51 फीट लंबी, 8 फीट ऊंची और पांच टन वजन की एक विशाल मशीन का निर्माण।
1947 : मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यवस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई।
1960 : अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ़्रांस के अधिकार से आजादी मिली।
1972 : युगांडा के नेता इदी अमीन ने एशियाई मूल के लोगों को 90 दिन के भीतर देश छोड़कर चले जाने का आदेश दिया।
1985 : गीत सेठी ने विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय बने।
1990 : अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड शुरू किया।
1998 : केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु।
More Stories
पहला किसिंग सीन फिल्म कर्मा में 90 साल पहले रिकॉर्ड किया गया था
एक किस (Kiss) के साथ मुहरबंद हिंदी टॉकीज में पहला किसिंग सीन 90 साल पहले फिल्म कर्मा में रिकॉर्ड किया...
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय संरक्षक शंकर पांडेय का भूपेश बघेल ने किया सम्मानित
रायपुर/बिलासपुर. रायपुर प्रेस क्लब के सम्मान समारोह में प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार ABPSS के राष्ट्रीय संरक्षक श्री शंकर पांडेय...
देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
7 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1994 - रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली...
देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
4 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1905 - कांगड़ा घाटी में आए भूकंप में 20,000 लोगों की जाने गईं थी। 1949...
इतिहास में 8 फरवरी की प्रमुख घटनाएँ
‘इलख़ानी साम्राज्य’ के संस्थापक हुलेगु ख़ान का निधन 8 फरवरी 1265 में हुआ था। 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल...
आज ही के दिन इंदिरा गांधी के हत्यारों को फांसी दी गई थी, पढ़ें 6 जनवरी का इतिहास
इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि...
Average Rating