May 4, 2026
तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचला, 8 की मौत
अंबेडकर . रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार यह हादसा जलालपुर-अकबरपुर रोड पर अशरफपुर भुआ गांव के पास रात करीब 11:30 बजे हुआ। इससे पहले दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। घायलों की मदद के लिए आसपास के लोग मौके पर जुटे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने भीड़ को रौंद दिया। हादसे में घायल लोगों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।


