भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती की विशाल रैली कार्यक्रम में लायंस क्लब की टीम हुई शामिल

बिलासपुर. कायस्थ परिवार के द्वारा और लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल व दिल्ली क्राइम भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान मे भारत रत्न देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेन्द्र प्रसाद जयंती के उपलक्ष्य पर  शहर के  राजेन्द्र चौक से शाम 3 बजे  विशाल रैली निकाली गयी ।कायस्थ समाज के आह्वान पर लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल के सदस्यों ने इस रैली में शामिल होकर  उनके अमूल्य योगदान को स्मरण कर उन्हें  सादर नमन किया।आयोजक :-कायस्थ समाज बिलासपुर।स्थान:-राजेंद्र नगर से इमलीपारा बिलासपुर।इस अवसर पर लायंस कैपिटल के संरक्षक डॉ केके श्रीवास्तव अध्यक्ष डॉ .पी.के. शर्मा,उपाध्यक्ष डॉ आर के यादव,लायन एडवोकेट बी डी महन्त,लायन देवेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!