January 22, 2023
प्रेसवार्ता : गुम हो रही संस्कृति को संरक्षित करने दो दिवसीय शिविर का आयोजन
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. देश में गुम हो रही संस्कृति को दो दिवसीय शिविर के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। 23 जनवरी नेता सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर इसकी शुरूवात की जा रही है। अरपापार स्थित साइंस कॉलेज मैदान परिसर में यू.व्ही. साइकलिंग क्लब द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है। इस मोटिवेशन कार्यक्रम में लोगों को आमंत्रित किया गया है। देशी संस्कृति को फिर से ताजा करने के लिए तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौन होंगे अभी तय नहीं हो सका है।
बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यू.व्ही साइकलिंग क्लब की अध्यक्ष श्वाति सिंह, क्षमा सिंह व पिंकी ने संयुक्त रूप से कहा कि कार्यक्रम की शुरूवात मशाल दौड़ से की जाएगी। कोनी से मशाल रैली निकलेगी जिसका समापन कार्यक्रम स्थल साइंस कॉलेज में होगा यहां एक बड़ा मशाल जलाया जाएगा जिसे समापन के अवसर पर बुझाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल में हवन किया जाएगा वहीं देशी चीजों से ग्राउंड को सजाया जाएगा। चूल्हे से बना चाय नाश्ता आदि का स्टाल भी लगाया जाएगा। ताकि लोग अपने मन पसंद से आनंद उठा सके। बड़े व छोटे बच्चों के लिए साइकिल रेस का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह गर्भवर्ती महिलाओं और नवजात शिशु की माताओं के लिए खेल स्पर्धा आयोजन किया जाएगा जैसा कि पुराने समय में होता था। भौंरा, पिट्ठुल सहित लोक खेल आयोजित कर सभी वर्ग के लोगों को पुरानी संस्कृति जीवित किया जाएगा। क्लब के सदस्य आयोजन स्थल पर रात बिताएंगे और ब्रम्ह मुहुर्त से ही विभिन्न आयोजनों के माध्यम से संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे। आयोजन के दौरान साइंस कॉलेज मैदान को गांव के स्वरूप में प्रदर्शित किया जाएगा।