भाजपाई धुरंधर हार से जनतंत्र का सम्मान करना छोड़ जनादेश का अपमान कर रहे है : कांग्रेस

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि भाजपा नगरीय निकायों में हार को पचा नहीं पा रही है। प्रदेशव्यापी हार से भाजपा बैखला गयी है और जनता जनार्दन के जनादेश को अपमान कर सिस्टम पर ठीकरा फोड हार से मुंह छुपाना चाहती है। जहां प्रदेश में भाजपा पार्षद जीत कर आए हैं, वहां सिस्टम ठीक है, ऐसी भाजपा के नेता हार की बौखलाहट में ऐसी बेतुकी बाते कर रहे है। जिन भाजपाई दिग्गजों को जनता ने धूल चटाई है, रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति तथा राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त आरडीए अध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुभाष तिवारी पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रुस्तम भाटी शहर भाजपा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल जैसे प्रदेश में अनेक दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है, हार से  तिलमिलाये भाजपाई हार पर चिंतन करना छोड़ सिस्टीम पर आरोप लगा रहे है, अपने घमंड और जनता की उपेक्षा को स्वीकार करने का नैतिक साहस भाजपा नहीं जुटा नही पा रही। सच तो यह है की प्रदेश में कांग्रेस भूपेश सरकार के 12 माह में लिए गए जनकल्याणकारी निर्णयों पर जनता ने भरोसा किया है और  कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने भाजपा पर हार से उपजे विवाद पर चुटकी लेते हुए कहा कि, कैडर बेस अनुशासित पार्टी होने का दंभ भरने वाली भाजपा के अनुशासन की कलई वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने के बयानों तथा बिन्दु माहेश्वरी भाजपा पूर्व पार्षद द्वारा प्रत्याशी के हार का भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल पर हार का कारण बताने से खुल गयी है। भाजपा का आंतरिक विवाद अंतर्कलह को स्पष्ट प्रमाण है। भाजपा ने पिछले 15 वर्षो में प्रदेश के विकास के नाम पर भ्रष्टाचार कमीशनखोरी के चलते अवरुद्ध किया है, जिसका खामियाजा विधनसभा चुनाव और अब नगरीय निकायों में देखने को मिला है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि भाजपा पहले अपनी आंतरिक लड़ाई से निपटले फिर सिस्टम या सत्ता पर आरोप लगाए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!