छेरछेरा के शुभअवसर पर मुख्यमंत्री सबको बधाई देंगे


बिलासपुर. नवनिर्वाचित महापौर रामशरण यादव सभापति शेख नजरूद्दीन एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीन भूपेश बघेल शुक्रवार को दोपहर 1.50 को रायपुर से रवाना होकर 2.20 बजे बिलासपुर हैलीपेड पहुंचेगे। तत्पश्चात पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में 2.30 से 3.30 तक शामिल होगे जिसकी विधिवत सूचना कांग्रेस कमेटी को प्राप्त हो चुकी है। उक्त जानकारी देते हुये प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी हेतु अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व व महापौर रामशरण यादव सभापति शेख नजरूद्दीन जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर कार्यवाहक अध्यक्ष प्रमोद नायक ब्लाॅक अध्यक्ष तैययब हुसैन विनोद साहू प्रवीण शुक्ला अजय यादव एवं पार्षदों की उपस्थिति में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी। कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये । यह तय किया गया कि 70 वार्डो से पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ता पुलिस ग्राउण्ड पहुचेगे और बडी संख्या में भाग लेगे। तैयारी बैठक में सभी पार्षद उपस्थित होगे। कार्यक्रम में अटल श्रीवास्तव रामशरण यादव शेख नजरूद्दीन एवं प्रमेाद नायक ने अपनी बात रखी और सभी से कार्यक्रम को भव्य एवं शोभायमान बनाने की अपील की। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि छत्तीसगढ का प्रसिद्ध छेरछेरा त्योैहार है जिसमें मांगने और देने की परंपरा है । मै और अटल श्रीवास्तव मिलकर मुख्यमंत्री से जिले के विकास के लिए मांग करेगे और मुख्यमंत्री हमे छेरछेरा के रूप में देकर जायेगे। बहुत शुभअवसर पर यह कार्यक्रम हो रहा है। बैठक में प्रमुख रूप से महेश दुबे, महेन्द्र गंगोत्री, अनिता लव्हात्रे सीमा पाण्डेय देवेन्द्र सिंह बाटू, धर्मेश शर्मा, अभिशेक सिंह राजा, अमित दुबे, सुधांशु मिश्रा, लक्की यादव, सुभाष ठाकुर, शिवा नायडू भावेन्द्र गंगोत्री, सहित सैकडों कार्यकर्ता एवं सभी निर्वाचित पार्षद उपस्थित थे। महापौर रामशरण यादव सभापति शेख नजरूद्दीन शहर के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने शहर के सभी गणमान्य नागरिकों विधायक पूर्व विधायक पूर्व सांसद प्रदेश पदाधिकारियों जिला एवं शहर पदाधिकारी युवा एवं महिला कांग्रेस से इस अवसर पर उपस्थित रहने की अपील की हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!