September 26, 2024
2 से 8 अक्टूबर तक चलाया जाएगा नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान
बिलासपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर नशा निषेध दिवस के रूप में मनाया जाएगा। समाज कल्याण विभाग द्वारा इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जिले के सभी विकासखण्डों और ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक नशे के दुष्परिणामों के प्रति जन मानस को जागरूक करने के साथ ही रोकथाम के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभागीय कलाकारों द्वारा बैनर,पोस्टर, नशामुक्ति पॉम्पलेट का वितरण किया जाएगा, साथ ही दीवार लेखन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सभी विकासखण्डों में नशे की प्रवृत्ति से बचने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
Related Posts
पिछड़ा वर्ग को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का दावा झूठा, भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की विरोधी है
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई है इसलिये चिंतन शिविर का आयोजन : वंदना राजपूत

