
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को अमर ने दी बधाई
बिलासपुर. नगर निगम में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती पूजा विधानी जी की 66 हजार से भी अधिक मतों से हुई प्रचंड जीत पर नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बधाई प्रेषित की साथ ही, सभी विजयी पार्षद प्रत्याशियों को भी इस शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी।
श्री अग्रवाल ने कहा यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ेगा। श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भाजपा को मिली अपार सफलता से यह साफ है कि जनता विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। श्री अग्रवाल ने आगे बताया कि बिलासपुर नगर निगम के 49 वार्डों में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता के लिए विजय जुलूस 16 फरवरी को महामाया चौक से रामसेतु चौक, देवकीनंदन चौक, सदर होते हुए गोल बाजार और गांधी चौक पर संपन्न होगा।
More Stories
योग शिविर में प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला के द्वारा बच्चों को किया गया सम्मानित
बिलासपुर. लायंस क्लब वसुंधरा ने सिग्नेचर एक्टिविटी के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम लखराम संकुल केंद्र में पांच दिवसीय योग...
किसानों का बनेगा डिजिटल फार्मर आईडी, कृषि भूमि के आधार से होगा लिंक
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति लाने की पहल की जा रही है। एग्री स्टेक परियोजना के...
प्रयागराज महाकुंभ 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्रिवेणी संगम में किया पुण्य स्नान, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
रायपुर : महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम...
भाजपा का दावा झूठा पंचायत चुनावों के पहले चरण में कांग्रेस को भाजपा से बढ़त
कांग्रेस के 78 और भाजपा के 69 जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीते है कांग्रेस समर्थित 2100 सरपंच और 600 जनपद...
त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन 2025 : 20 फरवरी को द्वितीय चरण तथा 23 फरवरी को तृतीय एवं अंतिम चरण का होगा मतदान
रायपुर त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 हेतु 17 फरवरी को प्रथम चरण का मतदान एवं परिणाम की घोषणा की जा...
आम जनता के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुगम बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सुशासन को सुदृढ़ करने के लिए सीईजीआईएस और टीआरआई के साथ हुआ एमओयू मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ऐतिहासिक समझौते पर...