महर्षि विद्या मंदिर की ऋषिका 12 वीं बोर्ड में शहर की टॉपर
बिलासपुर. सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के परिणाम घोषित हुए और महर्षि विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने हमेशा की ही तरह अपना वर्चस्व कायम रखा है ।
कक्षा 12वीं के टॉपर्स लिस्ट में ऋषिका श्रीवास्तव ने 97%, कौस्तुभ सिंह ठाकुर ने 93.2%, दिव्यांश सिंह 92.4%, वेदांत साहू ने 92%, वैष्णवी पांडे 90.2%, हर्ष केलवानी89.7% ,श्रेया केसरी 88.4% ,रिया सुखवानी 85.4% हर्षित तिवारी 85.2% ,अंक प्राप्त कर परीक्षा पास किया।
इसमें ऋषिका श्रीवास्तव ने पूरे बिलासपुर शहर में सर्वाधिक नंबर लिए हैं। मैथ्स साइंस की आद्या प्रसाद ने 93.4% ,अविका गुप्ता 85.2% और जयेश राठौर 84% प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बायोलॉजी में प्रांजल साहू ने 83.4% अंक प्राप्त किए हैं ।ह्यूमैनिटी की तनीषा श्रीवास्तव ने 90.6% ,श्रेया ठाकुर 89%, पलक शुक्ला 87.6%, भूमि 87.6% ,अंशिका ठाकुर 87.6% एवं नंदिनी जांघ 85.4% अंकों से सफलता प्राप्त की है।
इसी तरह दसवीं की कक्षा में अक्षत पटेल ने 96.8% ,चारवी ग़हवाई 96.2% ,तनुष्का राज मैत्री ने 94.8% ,अस्तित्व बंजारा ने 93%, आकांक्षा मरावी ने 93% ,कार्तिकेय जायसवाल 92.2%, तुषार वस्त्रकर 91.6%, वैष्णवी साहू 90% , दिव्यांशी पात्रे 90.6%, अभिजय खरे 90.2% ,कीर्ति यादव 90% ,अंत कुमार शर्मा अचिंत कुमार शर्मा 99.6%, चिराग सिसोदिया 89.6%, गर्व कुमार 87.8% ,वैष्णवी तिवारी ने 86.6% अंक हासिल किये हैं।
इन सभी ने अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,विद्यालय के गुरुजनों को दिया है तथा दैनिक मेडिटेशन के कारण उनकी एकाग्रता में वृद्धि हुई और उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने में बहुत आसानी हुई। इन सभी ने अपना श्रेया प्रतिदिन मेडिटेशन करने गुरुजनों का आशीर्वाद और सही मार्गदर्शन को बताया है।