सफाई में लापरवाही, ठेकेदार पर जुर्माना व कर्मचारियों के काटे वेतन

कमिश्नर के निर्देश पर अपर आयुक्त ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
बिलासपुर। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने गुुरवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों व जोन में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई कार्य में लापरवाही, निर्धारित संख्या से कम श्रमिकों की उपस्थिति व कार्यस्थल पर गंदगी पाए जाने पर निगम द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान जोन क्रमांक 8 में निर्धारित संख्या से कम सफाई श्रमिक पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार संदीप राय पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाए जाने पर वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक पंकज तांती, जोन क्रमांक 5 के वार्ड क्रमांक 34 के सुपरवाइजर दिनेश मंगरू का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार जोन क्रमांक 6 के वार्ड क्रमांक 38 में ड्यूटी पर होने के बावजूद वार्ड में गंदगी, कचरा फैला पाए जाने पर सुपरवाइजर राकेश समुद्र व राकेश राही का भी एक दिन का वेतन काटने के निर्देश अपर आयुक्त द्वारा दिए गए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *