एकता जैन के शो में डॉ. खोजा का धमाका!

एकता जैन के चैट शो में डॉ. खोजा का विस्फोटक अंदाज
एकता जैन संग डॉ. खोजा की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल
मुंबई /अनिल बेदाग: अभिनेत्री, मॉडल, इन्फ्लुएंसर और सोशल वर्कर एकता जैन अपने नए चैट शो ‘दिल से लाइफ तक’ के जरिए दर्शकों के सामने दिलचस्प और सार्थक बातचीत लेकर आई हैं। शो के पहले एपिसोड में प्रसिद्ध ज्योतिषी, अंक ज्योतिष विशेषज्ञ, वास्तु विशेषज्ञ, फेस रीडर और पामिस्ट डॉ. खोजा खास मेहमान बने।
एपिसोड में वास्तु, ज्योतिष, अंक ज्योतिष, करियर, सफलता और भविष्य के रुझानों पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. खोजा ने घर, ऑफिस और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ऊर्जा संतुलन के महत्व को समझाते हुए कहा कि छोटे सुधार भी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
उन्होंने ‘बिग बॉस 20’ के सफल सीजन बनने और नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की संभावना जताई। सोने-चांदी की कीमतों और निवेश को लेकर भी उन्होंने अपने विचार साझा किए। एकता जैन के अनुसार, शो का उद्देश्य ऐसी बातचीत और अनुभव सामने लाना है, जो दर्शकों को प्रेरित करने के साथ उनके जीवन में उपयोगी साबित हों।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *