हिर्री क्षेत्र में अवैध कबाड़ दुकानों और अशांति फैलाने वालों पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई

पांच लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष किया गया पेश

बिलासपुर। थाना हिर्री क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर पांच व्यक्तियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया और बाद में कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध कबाड़ दुकानों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा और थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के मार्गदर्शन में हिर्री पुलिस की टीम ने खजुरी, मोहदा समेत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सतत चेकिंग की।
कार्रवाई के दौरान सरोज कोशले (26), भगवान सिंह छेदाम (45), सुनील घृतलहरे (20), युसुफ खान (58) और दीपक चौहान (30) के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत देते हुए गिरफ्तार किया और कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशाखोरी, सार्वजनिक स्थान पर बाधा उत्पन्न करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना मिलने पर ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *