नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप के नेतृत्व में निकली भव्य रैली

 

 बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी द्वार वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लेकर जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। बिलासपुर में आयोजित विरोध सभा में कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता भरत कश्यप ने जोरदार रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मुंगेली नाका चौक सभा स्थल में जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेसी नेता शामिल हुए। नगर निगम कांग्रेस पार्षद दल के नेता श्री भरत कश्यप को इस सभा को सफल बनाने के लिए अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके नेतृत्व में कस्तूरबा नगर से गाजे बाजे के साथ रैली निकाली गई। इस रैली में वोट चोरी करने वालों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला गया। आयोग में बैठकर वोटों की अफरा-तफरी में शामिल लोगों को तत्काल प्रभाव से गद्दी छोडऩे आवाज बुलंद किया गया। नेता पतिपक्ष भरत कश्यप के साथ भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और वार्ड के लोग एकत्रित हुए। इस रैली को सफल बनाने वाले सभी लोगों का भरत कश्यप ने स्वागत कर आभार व्यक्त किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!