November 12, 2025
धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिली, परिवार ने लिया घर पर ही इलाज का फैसला
मुंबई . बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को बुधवार सुबह दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी और अब वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करेंगे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
धर्मेंद्र (89) को थोड़े दिन पहले कुछ जांचों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज उन्हें छुट्टी दे दी गयी। हालांकि, उनके परिवार और अस्पताल के अधिकारियों ने इन जांचों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।


