जलवायु सम्मेलन के मुख्य आयोजन स्थल पर आग लगी, 21 लोग घायल

 

ब्राजील. ब्राजील के बेलेम में जारी संयुक्त राष्ट्र COP30 जलवायु सम्मेलन के मुख्य आयोजन स्थल पर आग लगने से कम से कम 21 लोग घायल हो गए तथा हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान की ओर भागना पड़ा।

आग बृहस्पतिवार दोपहर लगभग दो बजे उस ‘ब्लू जोन’ में लगी, जहां बैठकें, वार्ताएं होती हैं तथा देश-वार पवेलियन, मीडिया केंद्र और उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों के कार्यालय मौजूद हैं। आग लगने की खबर फैलते ही लोग निकास द्वारों से बाहर की ओर भागने लगे। प्राधिकारियों ने सुरक्षा जांच के लिए आयोजन स्थल को बंद कर दिया और करीब छह घंटे बाद शाम 8:40 बजे इसे फिर से खोला। हालांकि, वह क्षेत्र बंद रखा गया, जहां आग लगी थी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!