भारत की धमाकेदार जीत, साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर अपने नाम की सीरीज

 

विशाखापत्तनम, भारत ने तीसरे और निर्णायक वनडे में शनिवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली। दक्षिण अफ्रीका की पारी को 270 रन पर समेटने के बाद भारत ने 39.5 ओवर में एक विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद यशस्वी जायसवाल (नाबाद 116) की शतकीय पारी के बूते भारतीय टीम ने तीसरे और निर्णायक वनडे में शनिवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को 61 गेंद शेष रहते नौ विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीत ली।

कुलदीप (10 ओवर में 41 रन) और कृष्णा (9.5 ओवर में 66 रन) ने चार-चार विकेट लिए जिससे क्विंटन डिकॉक (106) की शतकीय पारी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम 47.5 ओवर में 270 रन पर आउट हो गयी। भारत ने 39.5 ओवर में एक विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह उसने टेस्ट श्रृंखला में मिली 0-2 की हार की निराशा को कुछ हद तक कम किया। दोनों टीमें अब नौ दिसंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भिड़ेंगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!