भारतीय मूल के व्यक्ति का पत्नी की मौत पर कबूलनामा, ऑस्ट्रेलियाई अदालत में हत्या से इनकार

 

चंडीगढ़, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मौत के लिए जिम्मेदारी स्वीकार की है, लेकिन हत्या के आरोप को खारिज करते हुए अदालत से कहा है कि उस पर गैर-इरादतन हत्या का मामला बनता है।

विक्रांत ठाकुर (42) हिरासत से वीडियो लिंक के माध्यम से एडिलेड मजिस्ट्रेट्स कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने अदालत के समक्ष यह स्वीकार किया कि उनकी पत्नी सुप्रिया ठाकुर की मौत उनके कारण हुई, लेकिन अपने वकील जेम्स मार्कस की कानूनी सलाह के बाद हत्या के आरोप से इनकार किया। ठाकुर ने अदालत में कहा, ‘मैं गैर-इरादतन हत्या के लिए दोषी मानता हूं, लेकिन हत्या के लिए नहीं।’ यह बयान ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!