ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करने के लिए मकान में बनाया प्रार्थना सभा भवन, पास्टर समेत 16 पर एफआईआर दर्ज
बिलासपुर। ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करने के लिए युवक ने अपने मकान को प्रार्थना सभा भवन बना दिया था। यहां हिंदुओं को बुलाकर प्रार्थना करवाते थे और कन्वर्जन के लिए दबाव बनाया जा रहा था। सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचकर हंगामा किया है। लिखित शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
सरकंडा पुलिस ने बताया कि नंदेश्वर मंदिर चांटीडीह निवासी गौरव धनकर हिंदु धर्म में विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक है। 1 फरवरी की सुबह 8.30 बजे सुचना मिली कि सूर्या विहार रॉयल पैलेस के पीछे जेम्स सिंह अपने निजी आवास में प्रार्थना सभा आयोजित कर रहा था। जिसमें 16 महिलाएं, पुरूष, युवाओं व समेत अन्य लोंग शामिल थे। लोगों को प्रलोभित कर भयोपरित कर हिंदु धर्म के लोगों को बर्गलाकर ईशु (ईसा मसीह) का प्रार्थना कराया जा रहा था। बिना अनुमति के अपने निजी आवास को प्रार्थना भवन के रूप में संचालित कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। फिर प्रार्थना सभा को बंद करने की बात को लेकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस की टीम भी घटना स्थल पहुंची। फिर दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिसकर्मियों ने प्रार्थना सभा को बंद करवाकर दोनों पक्षों को थाने लेकर गए। गौरव धनकर की शिकायत पर पुलिस ने प्रार्थना करवाने वाला जेम्स सिंह समेत प्रार्थना में शामिल 16 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।


