नाराज प्रेमिका ने चाकू से प्रेमी की कर दी हत्या
बिलासपुर। युवक अपने प्रेमिका के मोबाइल नंबर व इंस्टा आईडी को ब्लॉक करके किसी दूसरी लडक़ी के साथ बात करने लगा। इससे नाराज होकर युवक चाकू लेकर युवक के किराए के मकान पहुंची और दूसरी लडक़ी से बात करने से मना किया। फिर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर युवती ने चाकू से युवक पर हमला कर दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि रतनपुर क्षेत्र के ग्राम खूटाघाट कर्रा निवासी कामता प्रसाद (25) एक होटल में सेफ के सहायक के रूप में काम करता था। वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उसलापुर स्थित शुभम विहार कॉलोनी में किराए के मकान में अपने एक दोस्त के साथ रहता था। कुछ महीना पहले इंस्टाग्राम मेंं उसकी दोस्ती सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला निवासी युवती रौशनी सूर्यवंशी (22) से हुई थीं। दोनों इंस्टाग्राम में बातचीत करने लगे और फिर दोनों आपस में मिलने भी लगे। कुछ दिनों पहले कामता प्रसाद ने किसी बात को लेकर रोशनी सूर्यवंशी को इंस्टाग्राम में ब्लॉक कर दिया। जिससे रोशनी सूर्यवंशी नाराज चल रही थी। उसे शक था कि कामता प्रसाद किसी और से इंस्टाग्राम में बात कर रहा है। उसका कहीं और चक्कर चल रहा है। इसी बात से नाराज होकर मंगलवार की सुबह 11 बजे रौशनी सूर्यवंशी चाकू लेकर कामता प्रसाद के शुभम विहार स्थित किराए के मकान में पहुंची। फिर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।


