बदमाश युवकों ने आबकारी विभाग के वाहन में बॉटल से किया हमला
बिलासपुर। बाइक सवार तीन बदमाश युवकों ने आबकारी विभाग की चलती गाड़ी में बीयर बॉटल से हमला कर दिया। जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया है। सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
सीपत पुलिस ने बताया कि कोटा बस स्टैंड निवासी जयवंत मसीह सीएमएस आफिस मंगला बिलासपुर में शराब बिक्री का पैसा कलेक्शन वाहन में सुरक्षा गार्ड का काम करता है। 7 फरवरी को दोपहर 3.30 बजे वह अपने ड्राईवर जयंत साहू, कैसियर साहिल लहरे व रंजीत के साथ बोलेरो क्रमांक सीजी 12 बीएन 5804 मे शराब बिक्री का पैसा लेने सीपत शासकीय शराब दुकान आए थे। युवकों को बाइक किनारे करने के लिए कहा। तब युवक ने जयंत साहू के साथ गाली गलौज की। तब जयवंत ने उसे समझाने का प्रयास किया। फिर तीनों युवकों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद जयवंत अपने स्टाफ के साथ पैसा लेकर बिलासपुर जा रहे थे। ग्राम मटियारी के पास मेन रोड 4 बजे पहुंचे थे। उसी समय उक्त तीनों लडक़े पीछे से बाइक चलाते हुए आए। चलती बाइक में युवकों ने बोलेरो वाहन को पीछे से बियर बाटल में मार दिया, जिससे पीछे से शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। फिर ड्राईवर साईड के शीशा को सफेद शराब शीशी से हमला किया। जिससे ड्राईवर साईड का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया हैं । इस वजह से 30 हजार रुपए का नुकसान हुआ हैं। एक लडक़ा का लगभग 25 साल का जो दो कलर का टीशर्ट पहना हुआ था। बाल छोटा- छोटा व सफेद कलर का जुता पहना था।


