February 20, 2026
Homeछत्तीसगढ़28 फरवरी को बरनाला में रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, विधानसभा चुनावों के लिए बजेगा बिगुल
28 फरवरी को बरनाला में रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, विधानसभा चुनावों के लिए बजेगा बिगुल
पटियाला. कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 फरवरी को पंजाब के बरनाला में एक रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक नेता ने आज यह जानकारी दी। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) ने आगामी रैली के लिए कांग्रेस नेता हरदयाल सिंह कंबोज को बरनाला जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।
पीपीसीसी के महासचिव संदीप सिंह संधू द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, कंबोज को बरनाला जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक तुरंत बुलाने के लिए कहा गया है। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, जिला प्रमुख, विधानसभा उम्मीदवार और अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे, ताकि रैली की तैयारियों की समीक्षा की जा सके और पार्टी कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
Related Posts
समाजसेवा में सक्रिय पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की अभिनव पहल
कांग्रेस ने निकाला 90 विधानसभा क्षेत्रों में भरोसा यात्रा


