February 22, 2026
आज, कांग्रेस विधायक दल की बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र को लेकर आज होगी प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक। यह बैठक सोमवार शाम 04ः00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आहुत की गयी है।
बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। उक्त बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे।
उक्त बैठक की जानकारी छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पीसीसी से संबद्ध नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के मीडिया प्रभारी घनश्याम राजू तिवारी ने दी है।


