7 साल के बच्चे अर्सलान अली ने रखा रोज़ा… मस्जिद में की अदा

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तालापारा फ़ैज़ नगर में रमज़ान के पवित्र महीने में एक प्रेरणादायक घटना सामने आई है। 7 वर्षीय अर्सलान अली ने पूरे उत्साह के साथ रोज़ा रखा और तालापारा के फैजाने मदीना मस्जिद में नमाज़ अदा की।
अर्सलान अली के पिता रहमत अली, जो पेशे से बुलेट मेकेनिक हैं, उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने खुद रोज़ा रखने की इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने बेटे के इस फैसले का समर्थन किया और उसे दुआ दिए।

दिन भर सब्र के साथ रोज़ा रखने के बाद, इफ्तार के समय परिवार के लोगों ने अर्सलान अली को दुआएं दीं। वहीं लोगों ने इस कम उम्र में धार्मिक मार्ग पर चलने को माता पिता की अच्छी परवरिश का परिणाम बताया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!