डिवाईडर तोडक़र रॉग साईड से स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, चार युवकों की मौत

 

मृतक एक ही परिवार के सदस्य है, एक युवक घायल

नेशनल हाईवे में हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

 

बिलासपुर। रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर कोयला लोड ट्रेलर डिवाईडर को तोड़ते हुए रॉग साईड में घुस गई और सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलट गई और स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसा से स्कॉर्पियो सवार चार युवकों की मौके पर मौत हो गई। एक युवक गंभीर रुप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सकरी पुलिस ने बताया कि तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवागांव निवासी छत्रपाल रात्रे पिता पिता बलराम रात्रे (37), मुंंगेली के बिरगहनी निवासी विशाल लहरे पिता राजकुमार लहरे (25), अनमोल लहरे पिता पिता संजय लहरे (14), कोटा निवासी सोनू मिरी (28) कुंवा निवासी प्रकाश रात्रे पिता मंशा राम रात्रे बीते गुरुवार को करीबी रिश्तेदार के घर शादी की 25वीं सालगिरह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 04 एमक्यू 4220 में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे मार्ग से आ रहे थे। रात 3 बजे सकरी क्षेत्र के ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के पास पहुंचे थे। स्कॉर्पियो चालक अपने साईड से चला रहा था। बिलासपुर-रायपुर रोड से आ रही कोयला लोड ट्रेलर क्रमांक सीजी 11 बीडी 9044 के चालक अनियंत्रित होकर डिवाईडर को तोड़ते हुए रॉग साईड की सडक़ में आ गई और स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कॉर्पियो सवार चार युवकों की मौत हो गई।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!