सितारों की चमक में नहाया कर्जत: फैज़ल और सारा ने किया नीलकंठ वैली का शुभारंभ

आती क्या खंडाला” से गूंजा कर्जत, सारा खान के डांस ने बांधा समां
मुंबई /अनिल बेदाग: महाराष्ट्र के कर्जत की हरी-भरी वादियों में उस समय ग्लैमर और रियल एस्टेट का अनोखा संगम देखने को मिला, जब 92 एकड़ में फैले नीलकंठ वैली टाउनशिप का भव्य शुभारंभ सितारों की मौजूदगी में किया गया। इस खास मौके पर अभिनेता फैज़ल खान और लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री सारा खान मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई, जहां दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल चिब की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसने समारोह में सांस्कृतिक गौरव का रंग भर दिया।
लेकिन जैसे ही मंच पर फैज़ल खान ने कदम रखा, माहौल पूरी तरह बदल गया। उनके मशहूर अंदाज़ और “आती क्या खंडाला” गीत पर प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं सारा खान ने अपने लोकप्रिय गीतों पर डांस परफॉर्मेंस देकर शाम को और भी रंगीन बना दिया। दोनों सितारों की ऊर्जा और दर्शकों से जुड़ाव ने लॉन्च को यादगार बना दिया।
गायक मदन शुक्ला के सदाबहार गीतों और कॉमेडियन वीआईपी की 60 कलाकारों की आवाज़ों की मिमिक्री ने कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का लगाया। दर्शकों की तालियों और उत्साह ने यह साफ कर दिया कि यह सिर्फ एक प्रोजेक्ट लॉन्च नहीं, बल्कि एक सेलिब्रेशन था।
नीलकंठ वैली का पहला चरण लगभग 7 एकड़ में विकसित किया जा रहा है, जिसमें लक्ज़री विला, आर्टिफिशियल लेक, प्राइवेट क्लब और स्विमिंग पूल जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम में मौजूद कुछ कलाकारों ने यहां प्लॉट लेने में रुचि भी दिखाई, जो इस प्रोजेक्ट की बढ़ती लोकप्रियता का संकेत है। कर्जत की प्राकृतिक खूबसूरती और सितारों की चमक के साथ नीलकंठ वैली का यह आगाज़ न केवल एक रियल एस्टेट पहल है, बल्कि क्षेत्र में तेजी से बढ़ती विकास गतिविधियों का प्रतीक भी बन गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!