March 5, 2026
कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या
कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए चर्चित भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट व गायिका 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल (Nancy Grewal) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसकी पहचान की है।
कनाडा के एक अखबार विंडसर स्टार (Windsor Star) की रिपोर्ट के अनुसार, लासले पुलिस सर्विस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना की पुष्टि की और परिवार व दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। पुलिस ने कहा है कि शुरुआती जांच में इसे एक “अलग-थलग घटना” (isolated incident) माना जा रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कोई संदिग्ध हिरासत में है या नहीं।


