सरकार बताये गैस की संकट नहीं है तो एजेंसी में लाइन क्यों लग रही?

 

सरकार बताये बुकिंग अघोषित रूप से बंद क्यों कर दिया गया है?


रायपुर/13 मार्च 2026।
 सरकार रसोई गैस पर शुतुरमुर्गी नीति अपना रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में गैस की किल्लत शुरू हो गयी है। आम आदमी परेशान हो रहा है। गैस एजेंसियों के सामने लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। गैस कंपनियों के बुकिंग नंबर लगभग बंद सर्वर का बहाना बनाकर बुकिंग लेना बंद कर दिया गया है और सरकार जमीनी हकीकत को मानने को तैयार नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार अखबारों में और सोशल मीडिया में विज्ञापन देकर दावा कर रही है कि गैस की आपूर्ति सामान्य है फिर एजेंसियों में भीड़ क्यों है? बुकिंग लेना बंद क्यों किया गया है? आम आदमी को शौक लगा है कि वह अपना काम धाम छोड़कर एक सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार ने अचानक से कमर्शियल गैस की सप्लाई क्यों बंद कर दिया? अचानक से कमर्शियल गैस की सप्लाई अघोषित तौर पर रोक देने से घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग होगा, कालाबाजारी होगी और होटल व्यवसाईयों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, जिससे कुक्ड फूड के दाम भी प्रभावित होंगे। राजधानी के लगभग आधे रेस्टोरेंट गैस की किल्लत के कारण बंद होने की स्थिति में है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार जनता से झूठ बोलना बंद कर सिलेंडर की कमी की जमीनी हकीकत का सामना करे और जनता को इस अप्रत्याशित संकट से राहत कैसे मिलेगी, इसका समाधान खोजे, सरकार के झूठे विज्ञापनों से वास्तविकता नहीं बदलेगी, जनता की राहत के रास्ते खोजे जाने चाहिए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!