प्लांट में इंडक्शन फर्नेस के फटने से घायल मजदूर की हालत गंभीर
बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू स्थित फिल स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में शनिवार दोपहर इंडक्शन फर्नेस के फट गया। जिससे के्रन ऑपरेटर गंभीर रुप से घायल हो गया है। बीते 24 घंटे से घायल मजदूर का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मजदूर की स्थिति नाजुक होने के कारण पुलिस अभी तक बायान दर्ज नहीं कर पाई है। फिलहाल इस पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस हादसा में बिहार निवासी क्रे ऑपरेटर आशुतोष कुमार करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गया है। धुआं फेफड़ों के अंदर घुसने से उनकी हालत गंभीर है। शहर के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। कोनी पुलिस की टीम बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची। इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बयान देने की स्थिति में होने ेस इनकार किया है। इसके बाद पुलिस वापस लौट आई। हालत में सुधार होने के बाद घायल मजदूर का बयान दर्ज किया जाएगा। दूसरी ओर इस घटना के साथ ही छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा की पोल खुल गई है। जिला प्रशासन द्वारा बताए गए सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। यहीं वजह है कि आए दिन फैक्ट्रियों में घटनाएं सामने आ रही हैं।


