चार कर्मचारियों ने मिलकर किया गतौरा केंद्र से 919.96 क्विंटल धान का गबन
बिलासपुर। सेवा सहकारी समिति मर्यादित गतौरा के चार कर्मचारियों ने मिलकर 919.96 क्विंटल धान गबन किया गया है। जिसकी कीमत 28 लाख 51 हजार रूपए है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मस्तूरी पुलिस ने बताया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, मर्यादित मस्तूरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित गतौरा के पंजीयन कमांक 1294 के धान खरीदी केन्द्र गतौरा के संस्था प्रबंधक कोमल चंद्राकर (46) निवासी कर्रा , प्राधिकृत अध्यक्ष राजेंद्र राठौर (64) बजरंग चौक गतौरा, धान खरीदी प्रभारी लव कुमार यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर हुलेश्वर धिरही (&8) बजरंग चौक गतौरा द्वारा धान उपार्जन निर्देश विपणन वर्ष 2025-26 में शासकीय धान गबन किया गया। संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन उपरांत 919.96 क्विंटल धान समिति केन्द्र में कम पाया गया है। जिससे समिति को 919.96 क्विंटल जिसकी राशि 28 लाख 51 हजार रूपए की शासन को आर्थिक क्षति पहुंची है।


