April 10, 2026
टोल प्लाजा पर कैश पूरी तरह बंद
देशभर में आज यानी 10 अप्रैल से हाईवे पर चलने वालों के लिए कई अहम बदलाव हो गए हैं. गाड़ी में फास्ट टैग न लगे होने पर शुक्रवार से आपको ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे. टोल प्लाजा पर बिना FASTag के भुगतान करना अब महंगा पड़ेगा. केंद्र सरकार ने इस संबंध में नया नियम लागू करने का फैसला लिया है, जो 10 अप्रैल 2026 से पूरे देश में प्रभावी हो गया है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, यदि कोई वाहन चालक बिना FASTag या इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम के टोल प्लाजा पर भुगतान करता है, तो उसे निर्धारित शुल्क से 25 प्रतिशत अधिक राशि चुकानी होगी. इसके साथ ही आज से टोल प्लाजा पर कैश भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है.


