ई रिक्शा ऑटो चालकों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेता
पुलिस अधीक्षक से भेंट कर सौपा ज्ञापन पुलिस अधीक्षक ने ऑटो चालकों के मांग को माना
बिलासपुर. महानगर में लगभग 10, 000 से ज्यादा ई रिक्शा ऑटो हैं, यातायात विभाग बिलासपुर के द्वारा इन्हें दिनांक 25 अप्रैल तक ड्रेस कोड का पालन करने लाइसेंस बनवाने के लिए चेतावनी दिया गया था और करवाई किया जा रहा था, इन चालकों के संघ ने जिला सहित प्रदेश के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोकचंद श्रीवास राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से संपर्क कर उन्हें परेशानी बताया कि ऑटो चालकों में 90 फ़ीसदी लोग गरीब परिवार से आते हैं और दो-तीन दिन के अंदर,, ड्रेस और लाइसेंस बनवाने के लिए आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, यदि जिला प्रशासन 10 दिवस का समय और नेता तो उनकी समस्या का हल हो जाता, इस विषय पर तत्परता दिखाते हुए कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक श्रीवास ने जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री प्रमोद नायक, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्री अभय नारायण राय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राजेंद्र शुक्ल के साथ ऑटो संघ के पदाधिकारी के साथ प्रतिनिधि मंडल के रूप में जिले के पुलिस अधीक्षक से भेंट किया, एवं कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा इन्हें 10 दिवस का समय ड्रेस कोड और लाइसेंस के लिए दिया जाए, साथ ही साथ कांग्रेस नेताओ ने यह भी मांग किया कि जो नाबालिक ई रिक्शा ऑटो या अन्य ऑटो चला रहे हैं, उसे पर जिला प्रशासन कार्रवाई करें, और जो भी ऑटो चालक कहीं पर भी गाड़ी खड़ा कर देते हैं और नशापन करके गाड़ी चलाते हैं उन पर भी करवाई किया जाए,, जिस पर पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह ने, सहमति जताते हुए और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ई रिक्शा ऑटो चालकों को दिनांक 5 मई तक का समय ड्रेस कोड और लाइसेंस बनवाने के लिए दिया है, साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री रजनैश सिंह ने ऑटो चालकों का एक बड़ा बैठक कार्यशाला आयोजित करने के भी बात कही जिस शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो सके और दुर्घटना में कमी आ सके, इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, श्री प्रमोद नायक, श्री अभय नारायण राय, श्री राजेंद्र शुक्ला, संघ के अध्यक्ष श्री संजय खुरसायल, दुर्गा साहू, रफीक खान राजा श्रीवास, नायडू भाई सहित सैकड़ों की संख्या में ई रिक्शा ऑटो चालक संघ से जुड़े लोग उपस्थित थे, ऑटो चालक संघ के सदस्यों ने इस गंभीर विषय में सहयोग करने हेतु कांग्रेस नेताओं एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया ll


