प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिकोत्सव आज

बिलासपुर/ प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी राष्ट्रीय समिति, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 3 मई , रविवार,2026 को शा.जे पी वर्मा महाविद्यालय,जरहाभाठा, बिलासपुर, में वार्षिकोत्सव , विमोचन एवं सम्मान समारोह सायं 6.00 बजे आयोजित किया जा रहा है जिसमें नृत्य, कला,संगीत, साहित्य के साथ अन्य क्षेत्रों में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले महान विभूतियों को समिति पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।इस आमंत्रित अतिथिगणों में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि: डॉ. चन्द्र भूषण वाजपेयी जी, (छत्तीसगढ़ न्यायपीठ सम्राट, बिलासपुर) अध्यक्षता: डॉ. विनय कुमार पाठक  (पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग,कुलपति, थावे विद्यापीठ, गोपालगंज, बिहार) विशिष्ट अतिथियों में: डॉ. श्याम लाल निराला +प्राचार्य जे पी वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर) धर्म भूषण डॉ. पं श्रीधर गोरहा  (समाजसेवी) श्री शिव प्रताप साव  (समाजसेवी) श्री विष्णु कुमार तिवारी जी (वरिष्ट साहित्यकार) श्री संतुराम सोनकर (संस्थापक सोनकर कॉलेज,मुंगेली) के अलावा अन्य साहित्यकारगणों, लेखकों, शोधार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े महानुभावों की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न किया जाएगा।यह जानकारी प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी राष्ट्रीय समिति, बिलासपुर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने एक प्रेस वार्ता में साझा किए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!