सरकारी काम में बाधा: करतला में सीमांकन करने गए RI और पटवारी को बनाया बंधक

 

सरकारी काम में बाधा: करतला में सीमांकन करने गए RI और पटवारी को बनाया बंधक

​कोरबा/करतला।करतला थाना क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा (बनियापारा) में सरकारी जमीन के सीमांकन के दौरान भारी हंगामा और विवाद का मामला सामने आया है। यहाँ ड्यूटी पर तैनात राजस्व निरीक्षक (RI) और पटवारी को न केवल काम करने से रोका गया, बल्कि उन्हें करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर जान से मारने और खुदकुशी कर फंसाने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने पटवारी की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

0 ​क्या है पूरा मामला?

​मिली जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार न्यायालय करतला के आदेशानुसार ग्राम नोनबिर्रा में खसरा नंबर 643/1 (रकबा 0.085 हेक्टेयर) के सीमांकन के लिए राजस्व टीम पहुँची थी। टीम में राजस्व निरीक्षक जयपाल सिंह और नोनबिर्रा हल्का पटवारी भरत चौहान शामिल थे। 8 मई को विधिवत सूचना के बाद जब टीम बनियापारा पहुंची और मौके पर जमीन की पैमाइश कर आवेदक संतराम को स्थिति स्पष्ट की, तभी विवाद शुरू हो गया।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!