बिलासपुर पुलिस की ओर से जनहित में अपील

नगर की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने हेतु सभी कॉलोनीवासियों से अनुरोध है कि अपने यहां कार्यरत घरेलू सहायिका (कामवाली), ड्राइवर, गार्ड, केयरटेकर अथवा बाहर से आकर किराये पर रहने वाले व्यक्तियों का पूर्ण सत्यापन सुनिश्चित करें।

कृपया संबंधित व्यक्तियों के आवश्यक पहचान दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, स्थायी पता, फोटो एवं अन्य आवश्यक जानकारी अपनी कॉलोनी समिति के अध्यक्ष/सचिव के पास जमा कराना सुनिश्चित करें।आपके क्षेत्र के पुलिस थाने से संबंधित व्यक्तियों का वेरिफिकेशन जरूर कराएँ ।किराएदारों का सत्यापन समाधान ऐप के माध्यम से करें ।

यह कदम आपकी, आपके परिवार तथा पूरे मोहल्ले की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। सत्यापन में सहयोग करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
आपकी सतर्कता ही अपराध रोकथाम की सबसे बड़ी ताकत है।
डीआईजी एवम एसएसपी बिलासपुर
श्री रजनेश सिंह

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!