उत्तर भारत में आसमान से बरस रही आग, ऑरेंज अलर्ट

 

उत्तर भारत में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे पूरा क्षेत्र भट्टी की तरह तप रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में भीषण लू (Severe Heatwave) के प्रकोप को देखते हुए मौसम की चेतावनी को ‘येलो’ से बढ़ाकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ कर दिया है। इसका सीधा संकेत है कि अब केवल अपडेट रहने का नहीं, बल्कि इस जानलेवा गर्मी से निपटने के लिए ‘तैयार रहने’ का समय आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले रविवार (25 मई) तक पूरे क्षेत्र में भीषण लू का दौर जारी रहेगा। इस दौरान न तो बारिश की कोई संभावना है और न ही धूल भरी हवाएं चलने से राहत मिलने की उम्मीद है। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और तेज धूप झुलसाएगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!