पाली में हीट स्ट्रोक से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत

कोरबा/पाली. कटघोरा बिलासपुर रोड पर स्थित पाली के नौकोनिया तालाब के पास शनिवार की दोपहर बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, यहां भीषण गर्मी और लू (हीट स्ट्रोक) के कारण सैकड़ों चमगादड़ों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस भयावह मंजर को देखकर पूरे गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, नौकोनिया तालाब के किनारे स्थित पेड़ों पर चमगादड़ों का बसेरा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जैसे ही पारा 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, चमगादड़ हीट स्ट्रोक का शिकार होने लगे। दोपहर के वक्त तालाब किनारे के पेड़ों से चमगादड़ अचानक तड़पते हुए नीचे गिरने लगे। देखते ही देखते कुछ ही घंटों में तालाब का किनारा सैकड़ों मृत चमगादड़ों से पट गया। इस खौफनाक मंजर को देखकर ग्रामीण सहम गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!