वार्ड 29 में भाजपा के पक्ष में माहौल, अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह 

 

बिलासपुर. वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर तारबहार में भाजपा पार्षद प्रत्याशी मधुसूदन राव के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

इस दौरान श्री अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास, सुशासन और जनसेवा की राजनीति के लिए प्रतिबद्ध है तथा भाजपा के जनप्रतिनिधि सदैव जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम में भाजपा की मजबूत उपस्थिति से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। नुक्कड़ सभा में क्षेत्रवासियों का उत्साह एवं समर्थन देखने को मिला।

इसके पश्चात श्री अग्रवाल झूलेलाल मंगलम, बिलासपुर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 में शामिल हुए, जहां उन्होंने वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ता साथियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास एवं संगठनात्मक मजबूती का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!