एनटीपीसी सीपत में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन; बालिका सशक्तिकरण अभियान की बालिकाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

 

बिलासपुर. एनटीपीसी सीपत में दिनांक 31 मई 2026 को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का समापन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM)-2026 में शामिल लगभग 125 बालिकाओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली का उद्देश्य बालिकाओं में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा उन्हें स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ना था।

स्वच्छता रैली के दौरान बालिकाओं ने स्वयं तैयार किए गए पोस्टर, स्लोगन और कलाकृतियों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि बालिका सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत प्रतिभागी बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित रूप से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व में आयोजित एक विशेष कार्यशाला में भी इन बालिकाओं ने स्वच्छ भारत अभियान और पर्यावरण संरक्षण विषय पर चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया था। इन गतिविधियों के माध्यम से उनमें सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

ज्ञात हो कि देशभर में 16 से 31 मई 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। एनटीपीसी सीपत ने भी इस अभियान के दौरान स्वच्छता शपथ, क्विज प्रतियोगिताएं, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताएं, विभिन्न परिसरों में स्वच्छता अभियान तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। अभियान के अंतर्गत 30 मई 2026 को लगभग 800 लोगों की सहभागिता के साथ एनटीपीसी मुख्य द्वार से सीपत हाट तक लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी वृहत स्वच्छता जागरूकता रैली एवं सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।

इसके अलावा, स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान एनटीपीसी सीपत में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की सहभागिता से अनेक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें स्वच्छता शपथ, क्विज प्रतियोगिताएं, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न परिसरों में सफाई अभियान जैसी गतिविधियां शामिल रहीं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!