झपटमारी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

 

 

बिलासपुर . सकरी पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम ने मोबाइल झपटमारी के मामले में शुभम यादव एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में लूटा गया T4X मोबाइल कीमती लगभग ₹6000 घटना में प्रयुक्त एक्टिवा एवं एक धारदार चाकू बरामद किया गया है।

दिनांक 31.05.2026 को मुखबिर सूचना पर सकरी ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी एक्टिवा से भागने का प्रयास करने लगे, इसी दौरान वाहन से गिर गए, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने दिनांक 20.05.2026 को लोखंडी ओवरब्रिज के पास एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से मोबाइल झपटमारी करना स्वीकार किया। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!